CM Yogi के ड्रीम प्रोजेक्ट ने पकड़ी जमीनी रफ्तार, फिल्म सिटी में होने जा रही पहली मूवी की शूटिंग! Boney Kapoor की MOM-2 से होगा आगाज

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 05:54 PM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नोएडा में बन रही फिल्म सिटी में आगामी हिंदी फिल्म 'मॉम 2' के साथ पहली बार शूटिंग शुरू होने जा रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शूटिंग की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फिलहाल भूमि मानचित्रण का काम चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मानचित्रण के लगभग 20 दिनों के भीतर शूटिंग सेट तैयार होने की उम्मीद है, जिसके बाद फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें : फिर औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही झटके में इनते हजार सस्ता हुआ Silver,  हर तरफ मची खलबली....

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी समूह के संयुक्त उद्यम 'बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड' इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी को तैयार कर रहे हैं। कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक समझौता किया है और लेआउट प्लान की मंजूरी के बाद पहले चरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बोनी कपूर द्वारा निर्मित फिल्म 'मॉम' (2017) के सीक्वल की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करने का निर्णय राज्य के फिल्म निर्माण बुनियादी ढांचे में फिल्म जगत के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। 

यह भी पढ़ें : शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री! ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन, मिली ऐसी मौत....

Jaya Vahini Death : तेलुगु फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री जया वाहिनी का बुधवार शाम उनके पैतृक निवास विजयनगरम में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.... पढ़ें पूरी खबर ...
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static