जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, महिला की हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 03:51 PM (IST)

मैनपुरी: यूपी में अपराध दिनों-दिन बढ़ता नजर आ रहा है। जिसका जीता-जागता उदाहरण इस जिले में देखने को मिला है। यहां जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को इसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

जानकारी मुताबिक मामला मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला पंक्षी का है, जहां एक जमीन के टुकड़े को लेकर काफी समय से दो गुटों में विवाद चला आ रहा था। जिसमें खड़े बबूल के पेड़ों को 2 महिलाओं ने सफाई कर दी। जिसमें आरोप है कि रात अचानक गोलियों की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला समेत 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं घायल दोनों लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

अग्रिम कार्रवाई की जा रही:ओमप्रकाश सिंह
वहीं पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिसमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 2 की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Ajay kumar