CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2016 - 04:08 PM (IST)

इलाहाबाद(सैयद रजा): उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अंतर्गत आने वाले सी.बी.एस.र्इ. बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार फिर सी.बी.एस.ई. बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार उत्तर प्रदेश और उतराखंड में सी.बी.एस.सी बोर्ड के 12 वीं के नतीजो में लड़कियों का प्रतिशत 83.48 फीसदी रहा है जबकी लड़कों का प्रतिशत 73.09 रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश और उत्तरा खंड राज्यों में  12वीं में कुल 76.83 परीक्षार्थी कामयाब रहे हैं। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इस साल पिछले साल की तुलना में इस बार परीक्षार्थी अधिक सफल हुए हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नतीजे आज इलाहाबद स्थित सी.बी.एस.सी.बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में घोषित किए गए हैं। इस बार के परिणाम में  एक खास बात ये थी कि एक छात्र जो लिख नहीं सकता था उसके लिए एक आधुनिक मशीन (जॉब सॉफ्टवेयर )के माध्यम से एग्जाम लिया गया है। जो उस छात्र ने बोला वह ऑटोमेटिकली कंप्यूटर में फीड हो गया और उस छात्र ने 95 पर्सेंट से परीक्षा उत्तीर्ण की है। 
 
उत्तर प्रदेश और उतराखंड की सी.बी.एस.सी.बोर्ड की 12वीं के परीक्षा में सी.बी.एस.सी. बोर्ड के 729 स्कूलों से कुल 98308 छात्रों ने परीक्षा दी है जिसमे 64647 छात्र 33665 छात्राएं पास हुईं हैं। दोनों राज्यों में 207  परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई परीक्षा के बाद ये नतीजे घोषित हुए हैं 716 जुलाई को पूरक परीक्षा होगी। सी.बी.एस.सी.बोर्ड के इलाहाबाद रीजन से मनी पाल पब्लिक स्कूल लखनऊ के छात्र अंशुल भदौरिया 493 अंक पाकर पूरे रीजन में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल एस.पी. मार्ग लखनऊ के छात्र शौर्य श्रेस्ठ ने 492 अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया व सरपदंपत सिंघानिया एडुकेशन सेन्टर कानपूर के छात्र तरुण कुमार ने 492 अंक पाकर  तीसरा स्थान प्राप्त किया है।