सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी निकली पॉजिटिव, हालत स्थिर

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2020 - 02:54 PM (IST)

लखनऊः बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है। हालांकि, इस समय उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बता दें कि कनिया इस समय उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अपना इलाज कर रही है। इसके साथ ही शुक्रवार को लखनऊ में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। 8 दिनों के बाद भी एक भी कोरोना (corona ) पॉजिटिव केस न पाए जाने से डॉक्टर्स और सरकार राहत की सांस ली है।

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुधीर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘59 लोगों की जांच शुक्रवार को लैब में की कई थी। जोकि सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली। अस्पताल में भर्ती होने के बाद हॉस्पिटल प्रशासन और कनिका के बीच मनमुटाव की खबर मीडिया में आई थी।

अस्पताल के अधिकारी ने कनिका कपूर के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘वो इलाज में सहयोग नहीं दे रही हैं। अस्पताल में वो एक मरीज की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह पेश आ रही हैं।‘ जबकि कनिका कपूर ने डॉक्टर्स पर आरोप लगाते हुए कहा- ‘डॉक्टर्स उन्हें धमकी दे रहे हैं।‘

कनिका कपूर उस समय चर्चा में आई जब वो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। संक्रमण की खबर छिपाने को लेकर सिंगर कनिका कपूर को काफी आलोचना भी हुई थी। उनकी इस लापरवाई के चलते आईपीसी की धाराओं के तहत लखनऊ के सरोजिनी नगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static