हेलीकॉप्टर क्रैश में मशहूर सिंगर का निधन, 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पायलट समेत 6 लोगों ने गंवाई जान; वर्ल्ड टूर पर था गायक

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 06:44 PM (IST)

UP Desk : ब्राज़ील के दक्षिण-पश्चिमी शहर रियो डी जनेरियो में रविवार सुबह हुए एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे ने दुनिया भर में सनसनी फैला दी। दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर के बाद हुए इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर ओलिवर ट्री भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पांच यात्री और पायलट ने गंवाई जान
स्थानीय प्रशासन और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह टक्कर उस समय हुई जब दोनों हेलीकॉप्टर रियो डी जनेरियो के व्यस्त इलाके के ऊपर उड़ान भर रहे थे। टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर सीधे एक कार डीलरशिप की पार्किंग में जा गिरा, जहां उसमें भीषण आग लग गई। मिलिट्री फायर डिपार्टमेंट ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में एक हेलीकॉप्टर के पांच यात्री और दूसरे विमान का पायलट शामिल है।

वर्ल्ड टूर पर थे ओलिवर ट्री 
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 32 वर्षीय ओलिवर ट्री भी उसी विमान में सवार थे। अपने अनोखे म्यूज़िक स्टाइल और "Life Goes On" व "Miss You" जैसे गानों से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले ट्री हाल ही में अपने वर्ल्ड टूर पर थे। उन्होंने 6 जून को साओ पाउलो में परफॉर्म किया था और आगामी महीनों में स्पेन, ऑस्ट्रिया, अमेरिका और चीन में उनके शो तय थे।

ओलिवर ट्री ने 24 अप्रैल को अपना नया स्टूडियो एल्बम ‘Love You Madly Hate You Badly’ रिलीज़ किया था, जो उनके करियर का ताज़ा प्रोजेक्ट था। इससे पहले वे ‘Ugly Is Beautiful’ (2020), ‘Cowboy Tears’ और ‘Alone in a Crowd’ जैसे एल्बम्स के लिए भी चर्चा में रहे थे। हादसे की जांच जारी है, जबकि इस दुर्घटना ने संगीत जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static