सिरफिरे ने क्रिकेट खेल रहे युवकों को पिलाया यूरिन मिला पानी, तबीयत बिडगड़ने पर करने लगे उल्टी

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2020 - 06:30 PM (IST)

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक सिरफिरे ने क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों को यूरिन मिला पानी पिला दिया। उसकी इस हरकत का जब युवकों को पता चला तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे उल्‍टी करने लगे। युवक को बोतल से कुछ पानी गिराकर उसमे यूरिन मिलाते हुए एक बुजुर्ग ने देख लिया था। वहीं मामला जानकारी में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी मुताबिक करमहा टोला पड़रहिया के सीवान में शनिवार को गांव के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। घुघली क्षेत्र के रामपुर महुअवा गांव के लड़के भी इसमें शामिल थे। आरोपित लड़का भी वहीं था। इसी बीच वह यह कहकर घर जाने लगा कि खाना खाकर कुछ देर बाद लौटेगा। इस पर क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने कहा कि बहुत प्यास लगी है, लौटते समय साथ पानी लेते आना। आरोपित लड़का पानी लाने का आश्वासन देकर घर चला गया। घर से वापस लौटते समय वह दो लीटर के कोल्ड ड्रिंक्स के बोतल में पानी लेकर आया।

आरोप है कि 200 मीटर पहले ही भूसा बनाने वाली मशीन की आड़ में उसने बोतल का कुछ पानी गिराकर उसमें यूरिन भर दिया। लेकिन उसे ऐसा करते एक बुजुर्ग ने देख लिया। युवक ने जैसे ही पानी लाकर दिया, वैसे ही खिलाड़ी उसे पीने लगे। तभी बुजुर्ग भी दौड़ते हुए वहां पहुंच गया और कहने लगा कि यह पानी नहीं पीना, इसमें पेशाब मिलाया गया है, लेकिन तब तक कुछ लड़के पानी पी चुके थे। यूरिन मिला पानी होने की जानकारी होते ही पानी पीने वाले युवक उल्टी करने लगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static