हैवानियत: बहन ने दामाद के साथ मिलकर भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Thursday, Jan 17, 2019 - 04:10 PM (IST)

गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक युवक की उसकी बड़ी बहन ने अपने दामाद के साथ मिलकर जबरदस्त पिटाई की, जिससे गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अशोक (35) की बड़ी बहन का अपने माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि गत 11 जनवरी को इन लोगों के बीच फिर से विवाद हुआ और इस दौरान अशोक की बहन ने अपने दामाद समेत 2 लोगों के साथ मिलकर उसकी जबरदस्त पिटाई की।

घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया और उसे इलाज के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी मधु की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Anil Kapoor