साली को जीजा से शादी रचाना पड़ा महंगा, विवाह के बाद युवती ने किया सुसाइड...अब न्याय के लिए भटक रहा पिता

punjabkesari.in Friday, Jun 09, 2023 - 04:32 PM (IST)

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवती को अपने जीजा से शादी करना इतना भारी पड़ा कि, उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। दरअसल, एक महिला ने रिश्ते में जीजा लगते एक युवक से शादी रचा ली। उनकी इस शादी की बात सुनकर ससुराल वाले उनके घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस बात से डरते हुए युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह भी पढ़ेंः Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश की रिपोर्ट, कहा- 'पहलवानों के खिलाफ हेट स्पीच का कोई मामला नहीं बनता'

बता दें कि, यह पूरा मामला पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र का है। जहां के गांव भैरव कला की रहने वाली 21 वर्षीय एक युवती अपने जीजा के ममेरे भाई के साथ ऋषिकेश हरिद्वार गई थी। वहां पर ही दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति पत्नी अपने-अपने घर चले गए। घर पर जब लड़की के माता पिता ने उसकी मांग में सिंदूर भरा देखा तो उन्होंने पूछा तो उसने उन्हें सारी बात बताई। इसके बाद युवती के मां बाप लड़के के घर गए और शादी धूमधाम से करने का दबाव बनाने लगे।



इंसाफ के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा लड़की का पिता
जब इन दोनों की शादी की बात लड़के के घर वालों को पता चली तो शादी से नाराज होकर वो लड़की के घर चले गए। युवती के घर आकर उन्होंने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। घर के बाहर झगड़ा होता देख वो बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह अपने कमरे में चली गई और आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लड़की के पिता बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस का चक्कर काट रहे है। पीड़िता के पिता का कहना है कि कि लड़के के साथ-साथ उसके घर वालों को भी इसकी सजा मिलनी चाहिए।

.

Content Editor

Pooja Gill