'सुसाइड की वजह निकिता के अफेयर्स नहीं बल्कि...', मानव शर्मा सुसाइड केस में बहन का चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 11:19 AM (IST)

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा की आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस सुर्खियों में बना हुआ है। मानव ने सुसाइड से पहले 6 मिनट 47 सेकंड का वीडियो बनाकर शेयर किया। जिसमें उसने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया। साथ ही सरकार से पुरुषों के लिए भी सख्त कानून बनाने की अपील की। पूरा मामला थाना सदर के डिफेन्स कॉलोनी का है। मृतक एक आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर तैनात था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

'निकिता और उसकी दो बहनें शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं'
इन सब के बीच मानव शर्मा की बहन भाई की मौत पर खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि मानव-निकिता तलाक के लिए अर्जी देने वाले थे। निकिता के अपने बॉयफ्रेंड संग अफेयर्स की जानकारी मानव को जनवरी 2025 में हो गई थी। जिसके बाद उनकी शादी टूट गई। प्रिया नाम की एक महिला ने मानव से संपर्क किया और उसे निकिता और उसकी दो बहनों के बारे में बताया कि कैसे वे शादीशुदा पुरुषों को फंसाती हैं। फिर उनके वैवाहिक जीवन को बर्बाद करती हैं।  

जनवरी में भी की थी सुसाइड की कोशिश
मानव शर्मा की बहन ने बताया कि उन्होंने जनवरी 2025 में भी सुसाइड करने की कोशिश की थी। मेरे माता-पिता मुंबई गए और दोनों को समझाया। जिसके बाद आपसी सहमति से यह तय हुआ कि मानव-निकिता तलाक लेंगे। मानव शर्मा की बहन का कहना है कि उसने (मानव) अपनी पत्नि के अफेयर्स की वजह से आत्महत्या नहीं की, उसे एहसास कराया गया कि तलाक आसान नहीं है। सभी कानून महिलाओं के पक्ष में हैं। 23 फरवरी को मानव और निकिता मुंबई से आगरा लौटे। अगली सुबह दोनों तलाक के लिए वकील से मिलने वाले थे। लेकिन निकिता उसे अपने माता-पिता के घर ले गई। जहां मानव को खूब धमकाया गया। 

'मेरा भाई किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता'
मानव द्वारा निकिता के मारपीट के आरोपों का खंडन करते हुए उसकी बहन ने कहा कि मेरा भाई किसी को चोट नहीं पहुंचा सकता. उसने खुद अपनी ज़िंदगी खत्म करने का फ़ैसला किया. जो खुद को चोट पहुंचा रहा है वो किसी और को कैसे मार सकता है? मानव निकिता की रसोई में भी मदद करता था। मानव की बकहन ने आगे कहा कि किसी भी मां को अपने बेटों की शादी करने से नहीं डरना चाहिए। मेरे दो बेटे हैं, किसी भी लड़की को परिवार बर्बाद करने और इस तरह से जीवन बर्बाद करने की अनुमति नहीं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static