सीतापुर पुलिस ने प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार, धारा 144 के उल्लंघन में FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 01:56 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा हुई मृतक किसानों से मिलने जा रही थी इसी दौरान सीतापुर पुलिस ने धारा 144 शांति भंग की आशंका, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। बता दें कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों के मारे जाने की घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को अब तक बर्खास्त क्यों नहीं किया गया और किसानों को ‘अपनी गाड़ी से कुचलने वाले' उनके पुत्र की गिरफ्तार क्यों नहीं हुई। वहीं प्रियंका को  प्रियंका 30 घंटे से भी अधिक समय पुलिस अभिरक्षा में हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्री से सवाल करते हुए वह कथित वीडियो भी दिखाया जिसमें दिख रहा है कि एक गाड़ी सड़क पर चल रहे किसानों के बीच घुसा दी गई है। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां सरकार पर निशाना साध रही हैं। समाजवादी पार्टी भी इसे लेकर सवाल उठा रही है। कांग्रेस महासचिव ने प्रश्न किया, "अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ। क्यों?" उधर, लल्लू ने कहा, ‘‘ वाद्रा को अब तक अपने वकीलों से मिलने नहीं दिया गया। किसी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस हिरासत में रखना ग़ैर क़ानूनी है। मगर प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लेने की कोई क़ानूनी वजह भी नहीं बतायी है।'

उन्होंने कहा कि सीतापुर के पीएसी द्वितीय वाहिनी परिसर में हिरासत में रखी गयीं वाड्रा ने साफ़ कहा है कि वह हिरासत से छूटते ही लखीमपुर खीरी जाकर शहीद किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी के साथ पार्टी के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. वी. श्रीनिवास और विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह भी हिरासत में हैं। लल्लू ने बताया कि द्वितीय वाहिनी पीएसी परिसर के बाहर इस वक्त बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं और हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को छोड़ने की मांग को लेकर धना दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static