यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक दो भीषण हादसे, सड़क पर लग गया लाशों का ढेर; एक झपकी से 6 लोगों की मौत, 30 से ज़्यादा घायल, वाहनों के उड़े परखच्चे

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 12:03 PM (IST)

मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव थानाक्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, “पहली घटना शुक्रवार देर रात तीन बजे हुई जब संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से आगरा जा रही एक मिनी बस एक भारी वाहन से टकरा गई। घटनास्थल पर ही छह लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है और इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना रात करीब चार बजे हुई , जिसमें दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस पलट गई। उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में घायल आठ लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि नौ अन्य को आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है।” उन्होंने कहा कि आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से यह दुर्घटना घटी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static