1400 बिजली कर्मियों के घरों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, विरोध करने पर रुकेगी सैलरी, बिजली खर्च का रखा जाएगा पूरा हिसाब

punjabkesari.in Thursday, Mar 13, 2025 - 12:58 PM (IST)

कानपुर  : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बिजली कर्मियों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। केस्को के 1400 कर्मचारियों के घरों में 31 मार्च तक स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। जिसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में सभी इंजीनियर और कर्मचारियों के घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। साथ ही शासन को केस्को इसकी रिपोर्ट भेजेगा। वहीं केस्को एमडी ने बताया कि अगर कर्मचारी और इंजीनियर  स्मार्ट मीटर नहीं लगाएंगे तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। बता दें कि केस्को एमडी और निदेशक के घरों में स्मार्ट मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं।  

केस्को संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष ने किया विरोध 
स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर केस्को संयुक्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को फिक्स चार्ज का लाभ विभागीय सेवा शर्तों के अनुसार दिया गया है। जिसके संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी हुआ था। जिसके तहत रेलवे, रोडवेज की तरह ही केस्को कर्मचारियों को फिक्स चार्ज की सुविधा दी गई थी। स्मार्ट मीटर लगने से उन्हें बिजली का बिल देना होगा। जिसका विरोध कर्मचारी करेंगे। 

फिक्स चार्ज पर मिलती थी अनलिमिटेड बिजली
गौरतलब हो कि अभी तक केस्को के अधिकारियों, कर्मचारी और इंजीनियरों को फिक्स चार्ज पर अनलिमिटेड बिजली मिलती थी। वहीं अब स्मार्ट मीटर लग जाने के बाद केस्को सभी के बिजली खर्च का हिसाब रखेगा। आपको बता दें कि केस्को 582 करोड़ रुपये के बजट से एडवांस मीटरिंग इंफ्राटेक्चर प्रोवाइटर योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने वाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static