स्मृति ईरानी और बेबी रानी मौर्य ने आगरा में की G20 सम्मेलन की शुरुआत, दीप प्रज्वलित कर किया आगाज

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 12:54 PM (IST)

आगरा (बृज सहारा): उत्तर प्रदेश के आगरा में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी एवं उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर G 20 सम्मेलन की शुरुआत की। आज यानी 11 फरवरी को G 20 सम्मेलन का पहला दिन है। इस सम्मेलन से संबोधित कार्यक्रम आगरा के होटल ताज कन्वेंशन में होंगे। इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी।

यह भी पढ़ेंः ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में यूपी ने तोड़ा गुजरात का रिकॉर्ड, अब तक सबसे अधिक मिला निवेश

जानें G-20 सम्मेलन के पहले दिन के कार्यक्रम
- सुबह 7:30 से 8.15 बजे : होटल ताज कन्वेंशन और होटल ताज व्यू में योग कक्षा चलेगी। 
- सुबह 9 से 10 बजे : ब्रेक फास्ट के दौरान सफल महिला नेताओं की सफलता की कहानी चलेगी।
-10:15 से 10:30 बजे : स्वागत भाषण इंद्रेवर पांडेय सचिव महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
- 10:30 बजे से 10:45 बजे : जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत का विशेष भाषण
- 10:45 से 11:10 बजे : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी का भाषण
- 11:10 से 11:15 बजे : जी 20 की महिला सशक्तीकरण की चेयरमैन डा. संगीता रेड्डी का भाषण
-11:15 से 11:40 बजे : महिला सशक्तिकरण : डिजिटल स्किल्स पर चर्चा जिसमें यूनाइटेड नेशंस की महासचिव अनीता भाटिया व वैशाली सिन्हा सहित अन्य
महिलाएं शामिल होंगी।

यह भी पढ़ेंः अब्बास अंसारी से जेल में मिलने गई पत्नी निकहत को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक चीजें हुई बरामद

- दोपहर 12:40 बजे से 1:40 बजे: महिला सशक्तिकरण : रोल ऑफ डिजिटल स्किल्स एंड फ्यूचर स्किल्स पर चर्चा होगी।- दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक भोजन 

- तीसरे पहर 3 से 4 बजे : पैनल डिस्कशन नॉन ट्रेडिशनल वर्कफोर्स में महिलाओं का कार्य।

- शाम छह बजे : आगरा किला का विजिट और प्रोजेक्शन मैपिंग एंड कल्चरल प्रोग्राम, रात्रिभोज

Content Editor

Pooja Gill