बेटी जोईश संग अागरा पहुंची स्मृति ईरानी, इस वजह से दूर से किया ताज का दीदार

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 04:26 PM (IST)

आगरा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को अपनी बेटी जोईश के साथ यमुना एक्सप्रेस से ताजनगरी पहुंचीं और एक होटल में रुकीं। होटल में रुकने के बाद वे अपनी बेटी के साथ ताजमहल देखने के लिए शिल्पग्राम पहुंचीं। जैसे ही ताज सुरक्षा में तैनात पुलिस को उनके कार्यक्रम की जानकारी मिली, सभी चौकन्ने हो गए। वहां स्मृति ने ताजमहल की जानकारी ली लेकिन वह ताजमहल के अंदर नहीं गईं। इस बात से सभी हैरान रह गए। वह गर्मी और उमस से परेशान थीं।

स्मृति ईरानी को जब बताया गया कि मेहताब बाग से भी ताजमहल देखा जा सकता है तो वह बेटी के साथ मेहताब बाग पहुंचीं। जहां उन्होंने जोईश के साथ ताजमहल देखा। मेहताब बाग में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपनी बेटी के साथ सेल्फी ली और कुछ फोटो खिंचवाईं। इसके बाद वे रवाना हो गईं। ताजमहल के अंदर नहीं जाने से लोग कई प्रकार की अटकलें लगा रहे हैं।

Anil Kapoor