केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने 3 दिवसीय दौरे अमेठी पहुंची, शहीद जवान के परिजनों से की मुलाकात

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 01:45 PM (IST)

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी अपने तीन दिवसीय दौरे अमेठी पहुंची। मंत्री ने सबसे पहले शहीद जवान दिनेश कसौधन के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान शहीद जवान के परिजनों को हर संभव सरकार से मदद दिलाए जाने का भी भरोसा दिया।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहां पर स्मृति ईरानी पहुंच कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम लगभग 600 से 700 महिला पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उसके बाद सांसद  बीजेपी कार्यालय पर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

 उत्थान सेवा समिति के मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। स्मृति ईरानी के निर्देशन में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता अमेठी में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित की जाए। प्रतियोगिता में भारत के सभी प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले जितने पहलवान हैं, वो भाग ले रहे हैं। पुरुष महिला पहलवान मिलाकर लगभग  600 से 700  भाग लेने की संभावना है। सैनिक स्कूल गौरीगंज में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  कुश्ती प्रतियोगिता में गीता फोगाट, बबीता फोगाट, बजरंग पुनिया रवि दहिया एवं महिला पुरुष सहित नामी-गिरामी पहलवान लोगों का उत्साहवर्धन करेंगे। सूत्रों की मानें तो आखिरी दिन उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य समेत योगी सरकार में मंत्री बृजेश पाठक, गिरीश चंद यादव, सुरेश पासी, अनिल राजभर, बलदेव सिंह ओलख, रामा शंकर पटेल, नीलकंठ तिवारी, रवींद्र जायसवाल और मोहसिन रजा भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static