स्मृति ईरानी का आज सहारनपुर दौरा, करेंगी जैन मुनि के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 12:27 PM (IST)

सहारनपुरः सहारनपुर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि यहां विराजमान 3 चेतन तीर्थ के पावन सान्निध्य में हो रहे क्षमावाणी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आने की स्वीकृति प्रदान की है। वह जैन मुनि के दर्शन करेंगी।

उन्होंने कहा कि रविवार दोपहर 1.30 बजे क्षमावाणी का कार्यक्रम जैन बाग जैन मंदिर में होगा। मीडिया प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि आचार्यों द्वारा पर्यूषण पर्व का प्रारंभ उत्तम क्षमा धर्म से किया गया है और इसका हर्षमय उपसंहार क्षमावाणी पर्व से किया गया है।

मुख्य संयोजक तरुण जैन ने सबसे अपील की कि क्षमावाणी के कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों को प्रदान करते हुए अपने भावों में विशुद्धि लाते हुए स्वयं को धन्य करें।







 

Tamanna Bhardwaj