कांग्रेस का किला भेदने वाली स्मृति ईरानी का फिर राहुल गांधी से होगा महामुकाबला! अमेठी और वायनाड से राहुल लड़ेंगे चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Mar 06, 2024 - 05:44 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टी तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी भी वीआईपी सीटों को लेकर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही है। अमेठी और  रायबरेली गांधी परिवार की परम्परा गत सीटों पर सभी की निगाहे टिकी हुई है। इसे लेकर पार्टी औपचारिक ऐलान कर दिया है।

राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे
अमेठी जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दावा किया है कि राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी से चुनाव लड़ेगी। अमेठी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया है कि पार्टी नेता राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे। नई दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद लौटे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बुधवार को बताया कि राहुल गांधी ही अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे जिसकी घोषणा शीघ्र हो जायेगी।

सिंघल ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गयी हैं, कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी 2002 से 2019 तक अमेठी से सांसद रहे। वह 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। राहुल इस समय केरल के वायनाड से सांसद हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यसभा जाने से पहले ही रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र लिखा था कि गांधी परिवार ही रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव कौन लड़ेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती है। लेकिन इसी बीच पार्टी ने औपचारिक ऐलान कर दिया है कि प्रियंका गांधी ही रायबरेली की सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

Content Writer

Ramkesh