20 और 22 अक्टूबर को अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी, 'गांधी संदेश यात्रा' में होंगी शामिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 12:28 PM (IST)

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 20 और 22 अक्टूबर को संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर रहेंगी। 22 अक्टूबर को स्मृति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहेंगी।

बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि 20 अक्टूबर को स्मृति ईरानी अमेठी में 'गांधी संदेश यात्रा' में शामिल होंगी। वहीं 22 अक्टूबर को वह राज्यपाल आनंदी बेन के साथ अमेठी के दौरे पर रहेंगी। 22 अक्टूबर को राज्यपाल के साथ स्मृति जिला अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह वापस चली जाएंगी।

अमेठी में महात्मा गांधी संकल्प पद यात्रा के तहत बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव का भ्रमण कर बापू के विचारों को रखने के साथ ही नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाएं जनता के बीच गिना रहे हैं। अमेठी में इस पद यात्रा की अगुवाई बीजेपी के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी कर रहे हैं।

Deepika Rajput