जेटली के निधन के कारण स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा निरस्त

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 02:48 PM (IST)

अमेठीः पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के कारण केंद्रीय महिला, बाल विकास एवं वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी का रविवार को अमेठी का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने शनिवार को दी।

बता दें कि, जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। यहां उनका कई सप्ताह से इलाज चल रहा था।

Deepika Rajput