सहारनपुर पुलिस और ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.32 करोड़ की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 01:34 PM (IST)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सहारनपुर जिले की नानौता व गंगोह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 662 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1.32 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने शुक्रवार को बताया कि थाना नानौता प्रभारी नवीन सैनी के नेतृत्व में गंगोह पुलिस और एएनटीएफ की टीम गश्त व जांच कर रही थी। इसी दौरान शामली राजमार्ग पर एक माध्यमिक विद्यालय के पास से ग्राम रतौंध (थाना झिंझाना, जनपद शामली) निवासी जुनैद को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी जुनैद के पास से 662 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ 32 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नानौता में स्वापक औषधि एवं मनप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जुनैद के मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क और उसके संपर्कों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे समय से न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें : फिरोजाबाद में भीषण हादसा, दो डंपर आमने-सामने से टकराए, दोनों ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत 

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र में फिरोजाबाद-एटा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर इसौली चौराहे के पास दो ट्रक (दोनों डंपर) में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई जिससे दोनों चालकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी और बताया कि दुर्घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। टुंडला के पुलिस क्षेत्राधिकार (सीओ) अरुण चौरसिया ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर लगभग तीन बजे टूंडला-एटा मार्ग पर इमलिया डेरी के पास हुई... पढ़ें पूरी खबर ...  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static