कच्ची शराब में यूरिया मिला कर बेचता था​​​​​​​ तस्कर, UP पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 01:43 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में बढ़ते जहरीले शराब के अवैध धंधे को लेकर सख्त हैं। लिहाजा यूपी पुलिस भी एक्शन मोड पर है।इसी क्रम में नोएडा जिले की थाना फेस- 3 पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब और पांच सौ ग्राम यूरिया बरामद किया है।

इस बाबत थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात को गश्त पर निकली थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बहलोलपुर निवासी सत्ते यादव को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सत्ते यादव के पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब तथा 500 ग्राम यूरिया बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर बेचता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रघुवीर सिंह को सेक्टर 122 के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस 48 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static