झांसी में सेना के जवान ने गोली मारकर दे दी जान, ड्यूटी के दौरान राइफल गर्दन में सटाकर दबाया टिगर, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 01:26 PM (IST)

झांसी : यूपी के झांसी जिले के बबीना छावनी में तैनात सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया और मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस ने बताया कि बबीना छावनी में सेना सुरक्षा कोर में नायक के पद पर तैनात ग्वालियर निवासी कोमल सिंह (50) ने सोमवार दोपहर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान स्वयं के सिर में अपनी इंसास राइफल से कथित तौर पर गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि यह देख निकट ही तैनात एक हवलदार ने घटना की सूचना अपने अधिकारियों को दी और सिंह को तत्काल सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

बबीना थाना प्रभारी विनय साहू ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों को सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका, सेना के सहयोग से इस मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के दिग्गज नेता का अचानक निधन, 85 वर्ष में ली अंतिम सांस, राहुल गांधी ने जताई शोक संवेदना 

जौनपुर/लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्‍यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह 'मुन्ना' का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। सिंह के परिजनों ने यह जानकारी दी। उनके निधन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदना जताई है। सिंह के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम प्रयागराज के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली ... पढ़ें पूरी खबर ...  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static