सिपाही ने ज़हर खाकर दी जान, दु:खी पत्नी ने भी उठाया आत्मघाती कदम

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2019 - 05:05 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जेल सुरक्षा में तैनात सिपाही ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इसकी जानकारी जब मृतक सिपाही की पत्नी को हुई तो उसने भी घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने का प्रयास किया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। वहीं परिजनों ने उसे हैलट में उपचार के लिये भर्ती कराया है। जहां महिला का उपचार चल रहा।

जानकारी मुताबिक मूलरूप से कासगंज का रहने वाला जसवीर शाक्य 2005 बैच का सिपाही था। जूही थाने में तैनात सिपाही जसवीर की ड्यूटी जेल सुरक्षा में लगी थी। वह पत्नी प्रिया और 5 साल के बेटे अंश के साथ गोविंद नगर स्थित कैनाल कॉलोनी में रहता था। 2 दिसंबर को जसवीर ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार यानि आज उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सिपाही की मौत की जानकारी उसके परिजनों को दी।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी तीसरी मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में सिपाही की पत्नी प्रिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं सिपाही के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस उन्हें सांत्वना दे रही है।

सिपाही के जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं: CO
सीओ मनोज गुप्ता ने बताया कि जसवीर शाक्य 2005 बैच का सिपाही था। जो सोमवार शाम लगभग 6 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे इमरजेन्सी में भर्ती कराया गया था। जिसकी बुधवार यानि आज शुबह 8 बजे मौत हो गई। सीओ के मुताबिक सिपाही के जहर खाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

   

Ajay kumar