पति से सुलह कराने के बहाने घर आता था सिपाही, महिला से किया रेप, गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Dec 26, 2020 - 03:50 PM (IST)
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे सिपाही को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि फरार सिपाही मनोज रस्तोगी को आज शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मामले के अनुसार शिकायकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी अपने पति से अनबन चल रही थी और कोतवाली में तैनात सिपाही मनोज उनमें सुलह कराने के नाम पर उसके घर आने लगा।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इस दौरान सिपाही ने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी पुत्री से भी छेड़छाड़ की। उल्लेखनीय है कि आरोपी सिपाही का मुरादाबाद तबादला कर दिया गया था और फिर उसे निलंबित भी कर दिया गया। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस ने मनोज के आवास पर हाल ही में फरारी का नोटिस भी चस्पा किया था। सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Recommended News
Recommended News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi: आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Rang Panchami: कब मनाया जाएगा रंग पंचमी का त्योहार, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
PM मोदी की पहली चुनावी रैली 30 मार्च को, मेरठ लोकसभा क्षेत्र से फूंकेंगे चुनावी बिगुल....जयंत चौधरी भी होंगे शामिल