कुछ पार्टियां व्यक्तिगत फायदे के लिए राजनीति खेल रहीः मायावती

punjabkesari.in Wednesday, Jan 01, 2020 - 11:17 AM (IST)

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि कुछ पार्टियां व्यक्तिगत फायदे के लिए राजनीति खेल रही हैं। उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि भारत एक सेक्युलर देश है और हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। देश में शांति और सद्भावना कायम रहनी चाहिए।

मायावती के इस बयान को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भगवा रंग पर दिए हुए बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा धारण किया है। यह भगवा उनका नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवा हिन्दुस्तान की आध्यात्मिक संस्कृति और हिन्दू धर्म का प्रतीक है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static