कुछ सियासी कट्टरपंथी पार्टियों ने मुसलमानों को किया गुमराहः वसीम रिजवी

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 04:50 PM (IST)

लखनऊः शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कुछ पार्टियों पर जोरदार हमला किया। रिजवी ने कहा कि कुछ सियासी कट्टरपंथी पार्टियों पर मुसलमानों को हिंसा के लिए गुमराह करने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई से अब मुसलमान समझ चुके है कि उन्हें कुछ सियासी पार्टियों ने राजनीतिक शिकार बनाया। रिजवी ने कहा कि सीएएन से मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं है। इसलिए मुसलमान अब शांत हो गया।

उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि कुछ राजनीतिक छात्र संगठन और सियासी पार्टियों ने अपने फायदे के लिए देश के माहौल को खराब करने की साजिश कर रहे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर महासंपर्क अभियान का आगाज किया तो कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों की हवा निकल गई है। उन्होंने कहा कि अब देश का मुसलमान समझ चुका है कि सीएए से कोई नुकसान नहीं है।
 

Tamanna Bhardwaj