मकान खाली करवाने के लिए किया कुछ एेसा, सच जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 01:25 PM (IST)

कानपुरः कानपुर में बीते दिनों हुए एक मकान में जोरदार धमाके के बाद हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। जिसके अनुसार यह धमाका किसी और ने नही ब्लकि मकान मालिक ने खुद ही किया था।

एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक दलेल पुरवा निवासी मो. इरशाद का ओ ब्लाक में एक मकान है। उसके मकान में कई लड़के एक साथ किराए पर रहते हैं। काफी दिनों से वो माकन खाली कराने की कोशिश में लगा था, लेकिन किराएदार खाली नहीं कर रहे थे। तभी उसने वहां दहशत फैलाने के लिए एक प्लान बनाया। वह घर के अंदर तमंचे से फायर करके भाग गया।

उसे लगा कि फायर सुनकर सब डर जाएंगे और मकान खाली कर देंगे। लेकिन इरशाद को फायर करते हुए किराएदारों ने देख लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने उसको जूही यार्ड से अरेस्ट कर लिया। वहीं जांच में पुलिस को घटनास्थल से 2 देशी कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस ने उस मकान में रहने वाले 5 युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।