बेटा बना हैवान: बहू और पत्नी के सामने 75 वर्षीय मां के साथ किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 07:43 PM (IST)

आगरा: ताज की नगरी कहे जाने वाले आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में बेटे ने अपनी मां से हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। बेटे पर आरोप है कि उसने दुनिया दिखाने वाली अपनी 75 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म किया। वहीं चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी और बहू की लाख कोशिशों के बावजूद आरोपी सारी हदें पार करता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब के नशे में बेटा बना हैवान, 75 साल की मां से किया रेप
बता दें कि घटना थाना फतेहपुर सीकरी के एक गांव की है। यहां के रहने वाला अमर सिंह (45 साल) शराब का आदी है। आरोप है कि बुधवार रात आरोपी अमर सिंह अधिक शराब पीकर घर पहुंचा और नशे के हालात में अपनी मां के कमरे में घुस गया। शराब के नशे में अंधे आरोपी ने मां के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंची आरोपी की पत्नी व पुत्रवधू ने मिलकर अमर सिंह को घसीटकर बाहर किया। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीओ अछनेरा महेश कुमार के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए आगरा भेजा गया है।

Umakant yadav