VIDEO: नशे में धुत्त कलयुगी बेटे ने मां को बेरहमी से पीटा, घटना हुई CCTV में कैद

punjabkesari.in Saturday, Feb 10, 2018 - 04:59 PM (IST)

बरेलीः कहते हैं कि मां भगवान का दूसरा रूप है, लेकिन बरेली के इस कलयुगी बेटे ने मां की ममता को पैरों तले रौंद दिया। जहां एक कलयुगी बेटा नशे में धुत्त होकर अपनी बुढ़ी मां को सरेराह पीटने लग गया। वहीं कलयुगी की बेटे की सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस कलयुगी बेटे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना सुभाषनगर क्षेत्र का है। यहां एक कलयुगी बेटा योगेंद्र अपनी मां को सड़क पर बुरी तरह से पीटने लग गया। इतना ही अपनी मां को कई बार धक्के मारता है। जमीन पर पड़ी मां को लातों से मारता है। इसके बाद वह बुढ़ी मां को घसीटने लगता है। बताया जा रहा है कि इस कलयुगी ने पहली बार मां को नहीं पीटा। वह आए दिन अपनी मां को पीटता है। जिसके चलते बुढ़ी मां 3 दिन पहले घर छोड़कर चली गई। तभी योगेंद्र को 3 दिन बाद मां रास्ते में मिली तो वह मां को पीटने लग गया।

हद तो तब हो गई जब राहगीर तमाशबीन बन देखते रहे। किसी ने भी जहमत नहीं की उस बेसहारा मां को सहारा देने की। लेकिन इस कलयुगी बेटे की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद पुलिस ने इस कलयुगी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी योगेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि वो नशे में था इसलिए उसने अपनी मां को पीटा। हालांकि वो इस बात से इनकार कर रहा है कि वो शराब पीकर अपनी मां को आए दिन पीटता है।

उधर, जब पीड़ित मां को बेटे की करतूत के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि मेरे बेटे को छोड़ दो। मैं अपने बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती। सोचने वाली बात ये है बेटे के हाथों से पीटने के बाद भी मां अपने बेटे की रिहाई की गुहार लगा रही है। एक मां की ममता की इस से बड़ी और कौन सी मिसाल हो सकती है। लेकिन कलयुगी बेटे पर इसका कोई असर नहीं।