KBC में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाई सोनाक्षी, यूपी के मंत्री ने कहा- इससे दुखद कुछ नहीं

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 05:08 PM (IST)

लखनऊः 'कौन बनेगा करोड़पति' में रामायण से जुड़े सवाल का जवाब न देकर बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल हो गई हैं। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के एक मंत्री का रिएक्शन सामने आया है।

दरअसल, सुनील भराला ने उन्हें धन पशु कहा है। सुनील भराला ने कहा कि मॉर्डन समय में ये लोग सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं। इन्हें सिर्फ पैसा कमाने और खुद पर इसे खर्च करने की परवाह रहती है। इन्हें इतिहास और भगवान के बारे में कोई जानकारी नहीं। इनके पास सीखने का वक्त नहीं है। इससे दुखद और कुछ नहीं हो सकता। बता दें कि, सोनाक्षी KBC के 11वें सीजन के 25वें एपिसोड में पहुंची थीं।

शो में उन्हें 'कर्मवीर प्रतिभागी' के तौर पर हिस्सा ले रही राजस्थान की उद्यमी रूमा देवी का साथ देना था। रूमा देवी के सामने सवाल आया- रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे? जवाब के लिए 4 विकल्प थे- सुग्रीव, लक्ष्मण, सीता और राम। सोनाक्षी इस आसान से सवाल का जवाब देने में असमर्थ रही, जिसके बाद उन्होंने लाइफलाइन का इस्तेमाल किया।

Deepika Rajput