सोनभद्रः जमीनी विवाद में 9 लोगों की मौत, देखिए दिल दहला देने वाली तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 06:29 PM (IST)

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान वारदात में 9 लोगों की मौत गई है और दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मृतकों की पहचान इस रूप में हुई हैः-
1 - रामचन्द्र पुत्र लाल साह (40 वर्ष)
2 -राजेश गौड़ पुत्र गोविंद (30 वर्ष)
3 - अशोक पुत्र नन्हकू। (30 वर्ष)
4 - रामधारी पुत्र हीरा साह। (55 वर्ष)
5 - महिला नाम अज्ञात पत्नी नन्द लाल।(45 वर्ष)
6- दुर्गावती पत्नी - रंगीलाल। (50 वर्ष)
7 - रामसुन्दर पुत्र तेज़ सिंह
8 - जवाहिर पुत्र जयकरन।
9 - सुखवंती पत्नी रामनाथ

घटना जिले के घोरावल कोतवाली के उम्भा गांव की है। यहां सुबह एक पक्ष खेत को जोतने गया था, उसी वक्त ग्राम प्रधान और उसके लोग वहां पहुंचे और और विरोध किया। इसके बाद ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने गोलियां चलाई और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस खूनी संघर्ष में 6 पुरुष और 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हैं।

जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। साथ ही गांव में कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में सूचना मिलने तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है। सुबह कुछ लोग जोतने गए थे उसके बाद दूसरे पक्ष में उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में ग्राम प्रधान का नाम भी आ रहा है। मृतकों को शवो को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुट गई है।

Tamanna Bhardwaj