Sonbhadra: विवाह समारोह से वापस लौट रही बस खाईं में पलटी, 10 लोग घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2022 - 08:54 PM (IST)

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हाथीनाला क्षेत्र के पीपरडीह भुतहिया पुलिया के समीप पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जयंत से विवाह समारोह से वापस लौट रही यात्रियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर खाईं में पलटने से 10 लोग घायल हो गए।      

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बलिया जिले के लोग लड़की का विवाह समारोह संपन्न होने के बाद जयंत से वापस बलिया लौट रहे थे कि इस दौरान शाम पांच बजे जैसे ही रेणुकूट हाथीनाला मार्ग पर बस पहुंची अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। बस में कुल 70 लोग सवार थे।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान विक्की केसरी (27), पुष्पा देवी (52), चमेली देवी (65), जया केसरी (18), गीता केसरी (60), नीरज (25), संगीता देवी (40), कृष्णा (09), अमित केसरी (70), नंदनी केसरी (13) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रेणुकूट हिंडाल्को अस्पताल भेज दिया है।

Content Writer

Mamta Yadav