सोनिया गांधी ने दिया न्यूरो आर्थो ट्रोमा वार्ड के रूप में इलाहाबाद को तोहफा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2016 - 08:56 AM (IST)

इलाहाबाद: इलाहाबाद को न्यूरो आर्थो ट्रोमा वार्ड के रूप में बड़ा तोहफा मिला है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी को लेकर इलाहाबाद में आयोजित समारोह में गांधी परिवार मौजूद है।

न्यूरो आर्थो ट्रामा वार्ड का दिया तोहफा
यहां पर एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इलाहाबाद को कमला नेहरू ट्रस्ट के अस्पताल को रेडीएशन मशीन और न्यूरो आर्थो ट्रामा वार्ड का तोहफा दिया है। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी लिया।

अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल-चाल पूछा
कांग्रेस अध्यक्ष ने सुबह उद्घाटन के बाद अस्पताल का दौरा किया और मरीजों का हाल-चाल जानने पहुंचीं। यहां से निकलकर प्रियंका के साथ वह स्वराज भवन पहुंचीं जहां पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि वह प्रियंका के साथ वापस दिल्ली भी चली जाएंगी।

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें