21 नबम्बर को सोनिया गांधी इलाहाबाद में, प्रियंका भी होंगी साथ

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2016 - 08:32 AM (IST)

इलाहाबाद: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म शती के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी उद्घाटन करने के लिए बेटी प्रियंका गांधी और कई शीर्ष पार्टी नेताओं के साथ सोमवार को इलाहाबाद आएंगी।

21 को सोनिया, प्रियंका इलाहाबाद में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने कहा कि सोनिया और प्रियंका फोटो प्रदर्शनी ‘इंदिरा: साहस का जीवन’ का उद्घाटन करने के लिए 21 नवंबर को नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक शहर में बोंगी। यह प्रदर्शनी दिवंगत प्रधानमंत्री के जीवन और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान की झलक दिखाएगी।

कार्यक्रम में राहुल गांधी भी कर सकते हैं शिरकत
वाष्र्णेय ने कहा कि एेसी भी रिपोर्ट हैं कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी उनकी दादी की स्मृति में होने वाले इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। लेकिन हमें इसकी आधिकारिक पुष्टि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि फोटो प्रदर्शनी एेतिहासिक स्वराजभवन मेंं लगेगी जो अगले साल पांच जनवरी तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस भवन में 19 नवंबर, 1917 को इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था।

ये वरिष्ठ नेता भी रहेंगे मौजूद 
प्रवक्ता ने कहा कि सोनिया और प्रियंका के अलावा वरिष्ठ पार्टी नेता शीला दीक्षित, राजबब्बर और राजीव शुक्ला भी इस मौके पर मौजूद होंगे। उनके अनुसार राष्ट्र के प्रति इंदिरा गांधी के योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इलाहाबाद के बाद देश के अन्य स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें