कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ BJP में शामिल हुई अदिति सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 05:57 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह कांग्रेस छोड़कर आज बीजेपी में शामिल हो गई है। भाजपा कार्यालय में स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई है। वहीं आजमगढ़ की सिगढ़ी सीट से बसपा विधायक वंदना सिंह भी अदिति के साथ बीजेपी की सदस्यता ली है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj