कांग्रेस स्थापना दिवस पर सोनिया गांधी ने फहरा झंडा, देश और कार्यकर्ताओं के नाम दिया सन्देश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 28, 2021 - 12:53 PM (IST)

लखनऊ / नयी दिल्ली: कांग्रेस के 137 वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय में पार्टी का झंडा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फहराया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी का ही नाम नहीं है, बल्कि एक आंदोलन का नाम कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना किन परिस्थितियों में हुई यह मुझे बताने की जरूरत नहीं है।



सोनिया गांधी ने देश के  नाम संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  जेलों में कितनी यातनाएं झेली,  प्राणों की आहुति दी फिर हमें आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि  इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। आजादी के बाद हमें जो भारत मिला उसकी कल्पना करना कठिन है, लेकिन हमारे महान नेताओं ने बड़ी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय के साथ भारत के नव-निर्माण की एक मजबूत बुनियाद रखी, जिस पर चलकर हमने एक सशक्त भारत खड़ा किया।



सोनिया गांधी ने कहा कि एक ऐसा भारत है जिसमें सभी देशवासियों के अधिकारों और हितों का ध्यान रखा गया। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं दिखाई, वह उसकी कीमत कभी नहीं समझ सकते। आज भारत की उस मजबूत बुनियाद को कमजोर करने में कुछ लोग लगे है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी नहीं होने देगी।

Content Writer

Ramkesh