कांग्रेस की करारी हार पर सोनिया गांधी का बड़ा फैसला, यूपी समेत 5 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को पद से हटाया

punjabkesari.in Tuesday, Mar 15, 2022 - 08:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी राज्यों की प्रदेश इकाइयों के प्रदेश अध्यक्षों को हटा दिया है।  जिसमें उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, समेत सभी पांच राज्यों के अध्यक्षों ने हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है।

बता दें कि इसके  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर चुनाव अभियान से संबंधित वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान रही कमियों और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में हुई्र इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद, अराधना मिश्रा ‘मोना' और कई अन्य नेता शामिल हुए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई। लल्लू और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी करारी हार का सामना करना पड़ा।

 

Content Writer

Ramkesh