प्रियंका नहीं सोनिया गांधी ही लड़ेंगी रायबरेली से लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 01:20 PM (IST)

रायबरेलीः लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में जीत का सेहरा सिर बांधने वाली कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच खबर है कि कांग्रेस नेता और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव अपनी पारंपरिक सीट रायबरेली से ही लड़ेंगी।

प्रियंका गांधी को हाल ही में कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है और साथ ही पूर्वी यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। ऐसे में प्रियंका के सक्रिय राजनीति में उतरने से चर्चा थी कि वो अपनी मां सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन इस खबर से अब उन अटकलों पर विराम लग गया है।

Deepika Rajput