2 नवंबर को रायबरेली आएंगी सोनिया, पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 03:22 PM (IST)

रायबरेली:  प्रियंका गांधी वाड्रा की गुमशुदगी वाले पोस्टर लगने के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी 2 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करेंगी।पार्टी सूत्रों ने बताया कि गांधी 2 नवंबर की सुबह यहां पहुचेंगी और जिला सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में भाग लेंगी। गांधी आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आकलन करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओ से भी मुलाकात करेंगी।

क्षेत्र में अटकलें है कि इस बार गांधी चुनाव न लड़कर अपनी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती हैं। इस बीच, रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा के लापता होने संबंधी पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस क्षेत्र से प्रियंका वाड्रा को सोनिया गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।

Anil Kapoor