लॉकडाउन में संकट मोचन बने सोनू सूद, मजदूरों की अपील पर बोले- बनारसी पान खिलाकर ही मानाेगे

punjabkesari.in Monday, May 25, 2020 - 03:53 PM (IST)

वाराणसीः खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से देश भर में लॉकडाउन का फेज 4 चल रहा है। लिहाजा सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लॉकडाउन में फंसे प्रवासी श्रमिकों, कामगारों व छात्रों को। इसी बीच इनके लिए संकट मोचन बनकर उभरे हैं बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद। मुंबई में फंसे मजदूरों को सोनू सूद घर भेज रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश वाराणसी के 11 मजदूरों ने घर पहुंचने के लिए मदद की गुहार लगाई। इस पर उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लगता है बनारसी पान खिलाकर ही मानोगे अपनी डिटेल भेजो।

रियल हीरो बने सोनू सूद
बता दें कि यूं तो बॉलीवुड में कई हीरो हैं मगर सोनू सूद ने खुद को असली हीरो साबित कर दिया है। ट्विटर पर लोग उनसे घर जाने की मदद मांग रहे हैं। इस पर वह उनको हर संभव मदद का वादा कर उसे पूरा भी कर रहे हैं। मुंबई में फंसे मंजदूरों को घर पहुंचाने के लिए वह बसों की खुद व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं मुंबई में फंसे उत्तर प्रदेश वाराणसी के 11 लोगों को घर पहुंचाने के लिए प्रतीक साहू नाम के यूजर ने ट्वीट कर अभिनेता से मदद की गुहार लगाई। इस पर सोनू ने ट्वीट कर कहा कि लगता है बनारसी पान खिलाकर ही मानोगे, डिटेल भेजो। रियल हीरो सोनू सूद भी लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश और बिहार के सैकड़ों मजदूरों की मदद कर चुके हैं।

 

 

Author

Moulshree Tripathi