आगरा पहुंची दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला, किया ताज का दीदार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 07, 2018 - 01:08 PM (IST)

आगराः दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक आज आगरा पहुंची। उनके आने पर शिल्पग्राम में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी मौजूद रही।

बता दें कि यहां उन्होंने दीपावली के अवसर पर ताजमहल का दीदार किया। किम जोंग सुक के ताज दीदार के दौरान ताजमहल आम जनता के लिए बंद रहा। इस दौरान सुरक्षा के कडे़ इंतजाम किए गए थे।

ज्ञात हो कि, इससे पहले दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक अयोध्या पहुंची थीं। यहां उन्होंने दीपोत्सव का त्योहार मनाया। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी, राज्यपाल राम नाईक, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहें। 
 

Tamanna Bhardwaj