बोरियों में मिला महिला का 8 टुकड़ों में कटा शव, फैली सनसनी

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 09:56 AM (IST)

मेरठः मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र से झाड़ियों में पड़ी 2 बोरियों में एक अज्ञात महिला का 8 टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात महिला की हत्या के बाद शव को यहा फेंक दिया गया

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
जानकारी के अनुसार बीती शाम सिटी गार्डन के पास घूम रहे कुछ लोगों की नजर झाड़ियों में रखी 2 प्लास्टिक की बोरियों पर पड़ी। बोरियों से खून टपक रहा था, जिसे देखकर आसपास के लोगों में बात फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने दोनों प्लास्टिक की बोरियों को खोला तो लोगों के होश उड़ गए। दोनों बोरियों में एक महिला का 8 टुकड़ों में बंटा हुआ शव था। जिसे देखकर लग ही रहा था कि उसकी हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से काटकर की गई थी। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशि‍श की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

जानिए इस बारे में पुलिस ने क्या कहा
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ ब्रहमपुरी धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि बीते दिन पीड़िता की हत्या कर शव को छुपाने की नि‍यत से झाड़ियों में फेंका गया है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है। सीओ ब्रहमपुरी का कहना है कि शव की शिनाख्त होने पर ही हत्या का खुलासा होगा।