लोकसभा चुनाव में जीत का शंखनाद, समाजवादी पार्टी बोली- 'BOSS IS BACK'

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 12:15 PM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का बिगुल फूंके जाने में अब कुछ समय ही बाकी रह गए हैं। सियासी रण में जीत का शंखनाद करने के उद्देश्य से हर पार्टी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। वोटरों को आकर्षित करने के लिए राजनीतिक पार्टियां (Political parties) सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हो गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का एक प्रमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#bossisback

A post shared by Samajwadi Party (@samajwadipartyofficial) on Jan 20, 2019 at 8:13am PST

 

वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है 'Boss is back'। इसमें उन वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया गया है, जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज थे। वीडियो में अखिलेश फिल्मी हीरो की तरह हाथ हिलाकर चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में ही लिखा गया है, 'Election 2019'। बता दें कि विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर राहुल गांधी का कुछ इसी तरह का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो का कैप्शन था-'आरंभ है प्रचंड।'

सत्तारूढ़ बीजेपी को धूल चटाने के इरादे से सपा-बसपा (SP-BSP) ने गठबंधन कर लिया है। वहीं बीजेपी (BJP) की मुश्किलें बढ़ाने के लिए कईं पार्टियां महागठबंधन से जुड़ सकती हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में सहयोगी दल के साथ 42 प्रतिशत मत हासिल कर 73 सीटों पर कब्जा किया था, लेकिन उपचुनाव में मिली हार ने बीजेपी को अपनी रणनीति नए सिरे से बनाने के लिए विवश कर दिया है।

Deepika Rajput