एसपी बघेल ने अखिलेश पर किया पलटवार, कहा- डूब रहा सपा जहाज, बुलाना पड़ा मुलायम को

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 12:38 PM (IST)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार अपनी चरम पर है। इसे लेकर नेताओं में जुबानी जंग जारी है। तो वहीं मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट सबसे हाट मानी जा रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां से चुनाव लड़ रहे है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल को उम्मीदवार बनाया है। अखिलेश के समर्थन में मुलायम सिंह यादव ने चुनाव प्रचार किया। जिसके बाद प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। मुलायम सिंह के प्रचार के भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जहाज डूब रहा जिससे प्रचार के लिए मुलायम सिंह यादव को बुलाना पड़ा।

 

बता दें कि करहल विधानसभा में भाजपा के चाणक्य भी केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल के लिए प्रचार कर चुके है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीट जीत कर सरकार बनाएगी। शाह ने कहा हमारी आप से चाहत है कि 300 सीटों में कहरल विधान सभा भी शामिल रहे। जबकि अखिलेश ने कहा कि दो चरण के मतदान के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर चुनाव हुए, वहां किसान आंदोलन और जाट मतदाताओं का मुद्दा छाया रहा है।

 

ये मुद्दे समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के पक्ष में  हैं।  उन्होंने कहा कि समाजवादी गठबंधन 300 सीटें जीत कर अपनी सरकार बनाएगी। फिलहाल इसके परिणाम ही बताएगा कि जनता ने अपना किसे समर्थन दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static