लोकसभा चुनाव के लिए SP-BSP गठबंधन ने सीटों की कर ली है पहचान: अखिलेश

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 04:10 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि सपा-बसपा गठबंधन ने लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सीटों की पहचान कर ली है।

अखिलेश यादव ने साेमवार को पार्टी की छात्र इकाई के पदाधिकारियों से भेंट करने के बाद कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा गठबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सीटों की पहचान कर ली गई है, इसमें अब कोई संशय नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा दोनों के कैडर में कोई भ्रम नहीं है और अब लोगों ने एक नए प्रधानमंत्री का चुनाव करने का निर्णय लिया है। सपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय बना हुआ है। हमारे कार्यकर्ता बसपा का नारा बुलंद कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष विभिन्न डिग्री कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के विजेता पदाधिकारियों से मिले और उन्हें शुभकामना दी।

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के नेता के बारे में कहा कि हमारे पास तो प्रधानमंत्री के कई दावेदार हैं, लेकिन भाजपा के पास कोई नया नाम नहीं है। गठबंधन तो अपना प्रधानमंत्री आसीन करने की तैयारी में लगा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत विकल्प हैं। हमारे देश में नेतृत्व जनता खुद तय कर लेती है। आने वाले समय में जल्दी ही महागठबंधन का नेता तय होगा।  

Deepika Rajput