केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 10 मार्च को सपा, बसपा, कांग्रेस का यूपी से होगा सफाया

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 12:19 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर सपा,बसपा,कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम बदले की भावना से नहीं बल्कि बदलाव लाने के लिए राजनीति करते हैं। केशव ने कहा 24 करोड़ यूपी वासियों की सुरक्षा की गारंटी भाजपा गठबंधन में निहित है। उन्होंने कहा सपा गठबंधन प्रदेश की जनता के लिए खतरे की घंटी है।  उन्होंने कहा सपा, बसपा, कांग्रेस की हालत को जनता ने पतली कर दी है। 10 मार्च 2022 को तीनों दलों का यूपी से विदाई का दिन होगा। 



बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से भाजपा प्रत्याशी के रुप में विधान सभा चुनाव लड़ रहे है।  उन्होंने बृहस्पतिवार को अनान पर्चा दाखिल कर नामांकन कराया है। उनके नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अद(एस) की अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अलावा संगठन के कई नेता और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने  2022 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत का दावा किया है। 

Content Writer

Ramkesh