सपा- बसपा के कई नेता BJP में शामिल, डिप्टी CM दिनेश शर्मा ने दिलाई सदस्यता

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 02:56 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी  नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेजी से चला रहा है। आज समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी, जनता दल यूनाइटेड, के अनेक नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को ग्रहण कर ली है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी के बेटे अमरीश त्यागी, सपा के व्यापार प्रकोष्ठ रहे है गोपाल अग्रवाल,अमरोहा से बीएसपी के हेम सिंह आर्य, पर्यावरणविद सतेंद्र सिंह यादव, भीम आर्मी प्रवक्ता डॉ टीपी सिंह, पूर्व अपर मुख्य सचिव चंद्रप्रकाश,  बुलंदशहर की पूर्व चेयरमैन बृजेश शर्मा की पत्नी अर्चना शर्मा, 3 बार अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग स्वर्ण पदक विजेता विपनेश चौधरी, ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सभी नेताओं ने डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी मुख्यालय पर सभी ने आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जिताने का संकल्प लिया। 



बता दें कि नए कृषि कानून के लागू करने से  किसान लगातार भारतीय जनता पार्टी का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी विरोध कर रहे थे। परंतु सरकार ने 2022 चुनाव से पहले कृषि बिल को वापस ले लिया है। वहीं अब पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए नेताओं को अपनी तरफ जोड़ने का प्रयास कर रही है। अब देखना होगा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका कितना फायदा मिलता है। 

Content Writer

Ramkesh