निष्पक्ष मतदान हुआ तो सपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित: राममूर्ति वर्मा

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 02:50 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों पर मतदान आज हो रहा है। इसी बीच अम्बेडकर नगर में मतदान केंद्र अकबरपुर ब्लाक पर सपा विधायक राकेश पाण्डेय व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने पहुंचकर अपना मतदान सपा के पक्ष में किया। मतदान देकर निकल रहे पूर्व मंत्री सपा विधायक राममूर्ति वर्मा ने बताया कि यदि निष्पक्ष मतदान हुआ तो हमारे प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित है क्योकि बीजेपी का दावा निष्पक्ष पर आधारित नही होता है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की बात नही कर रहे है लेकिन फैजाबाद और अम्बेडकर नगर निर्वाचन में हम बड़े अंतर से जीत की तरफ बढ़ रहे है। यदि निष्पक्ष मतगड़ना हुयी मत पेटियो की रखवाली हुयी तो सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव जी भारी अंतर से जीतेंगे।  उनहोंने निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुये कहा कि शंका ही नही है जब तक परिणाम नही आ जाते तब तक ये नही कहा जा सकता कि ये निष्पक्ष मतदान हुआ है।



वही बीजेपी प्रत्याशी डॉ हरिओम पाण्डेय बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे तो सपा के सवालों के जवाब में कहा कि ऐसा कुछ नही है जब कोई निराश होता है तो कोई न कोई ब्लेम लगाता है।  भारतीय जनता पार्टी ने कभी ऐसा  किया ही नही  है न ही करेगी। पार्टी  तो सबका विश्वास सबका साथ सबका विकास को साथ लेकर  चलती है। .समाजवादी पार्टी जब हमसे पहले थी तो उनके कर्मचारी एवं अधिकारी भी कभी कभी यही बोल जाते थे।



उन्होंने ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो हमेशा से इसी तरीके से चुनाव जीतते आये है अबकी बार लोकतंत का चुनाव हो रहा है तो उनको लगता है कि धमकाया जा रहा है। जबकि कही अराजकता का माहौल दिखाई नहीं पड़ रहा है।  सपा सरकार में चारो तरफ अराजकता ही अराजकता रहती थी किसी को बोलने नही दिया जाता था। ..मैं बेईमानी कभी नहीं करता यदि बेईमानी करता तो पूरे देश मे पूरे प्रदेश में हूं तो यहां भी रहता ये तो ज्वलंत उदाहरण है।  उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया तो लोग कहते है ईवीएम खराब है।  

Content Writer

Ramkesh