सपा मुखिया अखिलेश यादव ने टंडन के निधन पर व्यक्त किया शोक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2020 - 07:20 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने टण्डन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सबके प्रति सम्मान का भाव रहता था। टण्डन जी के निधन से सार्वजनिक जीवन में रिक्तता रहेगी।

अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की है तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लालजी टण्डन सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। वे बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उनके पुत्र श्री आशुतोष टण्डन (गोपाल जी) राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।

Ajay kumar