यूपी विधानसभा के विशेष सत्र शुरु होने से पहले महंगाई को लेकर सपा-कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Oct 18, 2021 - 12:03 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की विधानसभा का विशेष सत्र शुरु होने से पहले सपा और कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर पहुंचे। जहां सभी विधायकों ने महंगाई और कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि  18 अक्तूबर होने वाले विशेष सत्र में उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को बताया कि विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया है। सभी सदस्यों को इस आशय की सूचना भी प्रेषित की जा चुकी है। विशेष सत्र में उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इस पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नितिन अग्रवाल और समाजवादी पार्टी (सपा) के नरेन्द्र सिंह वर्मा ने अपना नामांकन कराया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static